
मैहर। अमरपाटन थाना पुलिस ने कक्षा 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर एवं एसडीओपी अमरपाटन ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी. साधना कठेल की टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार 13 सितंबर 2026 को शासकीय कन्या शाला अमरपाटन में पढ़ने वाली 12वीं की छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पड़ोस में रहने वाले युवक सागर कुशवाहा ने जान-पहचान का फायदा उठाकर प्यार के जाल में फंसाया, शादी का झांसा और बदनाम करने की धमकी देकर 8 सितंबर को सतना रोड मानसी गैस एजेंसी के पास एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना अमरपाटन में BNS की धारा 64(1), 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया था।
लगातार तलाश के बाद पुलिस ने दिनांक 04.11.2026 को आरोपी सागर कुशवाहा पिता स्व. कमलेश प्रसाद कुशवाहा उम्र 27 वर्ष निवासी अमरपाटन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 लाख कीमत की मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है।
आरोपी को माननीय न्यायालय अमरपाटन में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे उप जेल मैहर दाखिल किया गया है।
सराहनीय भूमिका - थाना प्रभारी निरी. साधना कठेल, उनि. सुशील कुमार तिवारी, आर. अवधेश सिंह, सायबर सेल से प्रआर. सुशील द्विवेदी, आर. संदीप सिंह।
Leave A Reviews