Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बिहार में निष्पक्ष परीक्षा के लिए हरसंभव प्रयास जारी, सीएम सम्राट कर रहे हैं समाधान की कोशिश: संजय सरावगी


पटना, 2 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में परीक्षा व्यवस्था में सुधार, प्रश्न-पत्र लीक की रोकथाम और राज्य में बाढ़ की स्थिति को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने अलग-अलग मुद्दों पर राज्य सरकार के प्रयासों का बचाव करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा।

पटना, 2 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में परीक्षा व्यवस्था में सुधार, प्रश्न-पत्र लीक की रोकथाम और राज्य में बाढ़ की स्थिति को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने अलग-अलग मुद्दों पर राज्य सरकार के प्रयासों का बचाव करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा।

परीक्षा सुधारों के लिए कमेटी गठित किए जाने के फैसले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुवाई में निष्पक्ष परीक्षाएं सुनिश्चित करने और प्रश्न-पत्र लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए जरूरी इंतजाम कर रही है।

बिहार में बाढ़ की स्थिति पर संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री के प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बातचीत की है। सरावगी ने दावा किया कि फरक्का बैराज के गेट इस बार पूरी तरह खोले जाने से अधिक पानी बहने लगा, जिससे बिहार में बाढ़ की स्थिति प्रभावित हुई। उन्होंने नेपाल में आई त्रासदी के दौरान मुख्यमंत्री के सक्रिय रहने और प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने का भी जिक्र किया।

संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री की राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को एनडीए के सभी जिला अध्यक्षों को मुख्यमंत्री ने उनकी चिंताओं को समझने के लिए बुलाया था। कई नेताओं ने अपनी समस्याएं लिखित रूप में भी दीं। मुख्यमंत्री नियमित रूप से राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और समाधान का प्रयास करते हैं।

वहीं, जेडीयू नेता श्याम रजक ने बताया कि सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए हाईकोर्ट के जज की अध्यक्षता में कमिटी गठित करने का प्रस्ताव रखा था। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद हाई कोर्ट से संपर्क किया गया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने जस्टिस हरीश कुमार के नाम की सिफारिश की है। कमेटी की अध्यक्षता में परीक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने और परीक्षाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने पर काम किया जाएगा।

इसी बीच उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर श्याम रजक ने कहा कि दोनों दलों के बीच समझौता होने से भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में एनडीए की सरकार बनेगी। रजक ने कहा कि जनता ने एनडीए के काम को देखा और सराहा है जबकि कांग्रेस और सपा के शासन में परिवारवाद की राजनीति को भी लोगों ने देखा है।

--आईएएनएस

एसएके/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News