Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मैहर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, मां शारदा के दर्शन किए


मैहर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल रविवार को मैहर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध मां शारदा देवी मंदिर में माता रानी के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

मां शारदा देवी के दर्शन के दौरान खण्डेलवाल ने धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर प्रदेश के लोगों के लिए मंगलकामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी भी रही।

कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नंदिता पाठक, संभाग प्रभारी विजय दुबे, सांसद गणेश सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने और पूर्व विधायक रामखिलावन पटेल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के मैहर आगमन के दौरान उनका स्वागत किया। मां शारदा धाम में दर्शन और पूजन के बाद पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।

Date & Time : 2026-10-04 07:58:52

Share:

Leave A Reviews

Related News