Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रामनगर (मैहर): दो केंद्रों पर सम्पन्न हुई NMMS परीक्षा, 760 विद्यार्थी थे पंजीकृत


रामनगर. विकासखंड रामनगर में राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा रविवार को दो परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई.

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस बार रामनगर में दो केंद्र बनाए गए थे -

1. शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामनगर - यहाँ कुल 393 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 334 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी और 59 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे.

2. शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामनगर - यहाँ 367 विद्यार्थी पंजीकृत थे. 

दोनों केंद्रों को मिलाकर रामनगर में कुल 760 विद्यार्थी पंजीकृत थे. परीक्षा सुबह 10:45 बजे शुरू हुई.

यह परीक्षा केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी बच्चों के लिए आयोजित की जाती है. इसमें चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये, यानी चार वर्षों में कुल 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है, ताकि वे अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़ें.

Date & Time : 2026-10-04 08:01:21

Share:

Leave A Reviews

Related News