Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बॉक्स ऑफिस: 'धुरंधर 2' का धमाका, पहले दिन 144 करोड़ बटोरकर 'जवान' को पछाड़ा

मुंबई. आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधरः द रिवेंज’ (धुरंधर 2) ने रिलीज होते ही भारतीय सिनेमा के सारे पुराने रिकॉर्ड्स को मलबे में तब्दील कर दिया है. फिल्म ने अपने पहले ही दिन (ओपनिंग डे) 97 करोड़ का नेट कलेक्शन कर शाहरुख खान की 'जवान' (75 करोड़) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. पेड प्रीव्यू को मिलाकर फिल्म की कुल कमाई महज 24 घंटों में 144 करोड़ के पार पहुंच गई है.

'धुरंधर 2' की आंधी: रिकॉर्ड ब्रेकिंग आंकड़े
सबसे बड़ी ओपनिंग: फिल्म ने 'जवान' और 'पठान' जैसी मेगा फिल्मों को पछाड़कर नंबर 1 पायदान हासिल कर लिया है.

लंबी अवधि का रिकॉर्ड: 3 घंटे 49 मिनट की यह फिल्म 21वीं सदी की दूसरी सबसे लंबी बॉलीवुड फिल्म बन गई है. दिलचस्प बात यह है कि इतनी लंबाई के बावजूद दर्शकों का रिस्पॉन्स अभूतपूर्व है.

एडवांस बुकिंग का जलवा: ट्रेड पोर्टल सैकनिल्क के अनुसार, पहले वीकेंड के लिए 200 करोड़ की एडवांस बुकिंग पहले ही हो चुकी है. अनुमान है कि रविवार तक फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.

स्टार पावर: रणवीर सिंह के साथ फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन की मौजूदगी ने इसे एक मुकम्मल 'लार्जर देन लाइफ' सिनेमा बना दिया है.

पिछला रिकॉर्ड: धुरंधर 1 की विरासत
बता दें कि फिल्म के पहले पार्ट ने दुनियाभर में 1,303 करोड़ की कमाई की थी. वह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 'A' रेटेड फिल्म बनी थी. अब पार्ट 2 ने जिस तरह की शुरुआत की है, उसे देखते हुए इसके 2,000 करोड़ क्लब में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं.

Share:

Leave A Reviews

Related News