Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भोपाल में NSG का शौर्य: लाल परेड ग्राउंड पर कमांडोज ने दिखाया 'कलयुग के बजरंगबली' जैसा पराक्रम, सीएम ने की बड़ी घोषणाएं

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड सोमवार को नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के अदम्य साहस और अत्याधुनिक युद्ध कौशल का गवाह बना। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस भव्य शक्ति प्रदर्शन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीजीपी कैलाश मकवाना और NSG के महानिदेशक सहित पुलिस व प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

हैरतअंगेज हैरतअंगेज करतबों से जीता दिल कार्यक्रम के दौरान 'ब्लैक कैट' कमांडोज ने मॉकड्रिल के जरिए अपनी विश्वस्तरीय क्षमताओं का प्रदर्शन किया। आसमान से MI-17 हेलीकॉप्टर के जरिए स्लिथरिंग ऑपरेशन, बिल्डिंग और हाउस इंटरवेंशन (आतंकियों के ठिकाने में घुसना) के साथ-साथ वीआईपी सुरक्षा के हाईटेक तरीके दिखाए गए। इसके अलावा K-9 डॉग स्क्वॉड द्वारा आईईडी (IED) की पहचान, बम निष्क्रियकरण और जल के भीतर अंडरवॉटर डाइविंग जैसे हैरतअंगेज प्रदर्शनों ने दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।

'बजरंगबली' से की कमांडोज की तुलना कमांडोज के साहस की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, "हेलीकॉप्टर से कमांडोज का नीचे उतरना ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो साक्षात बजरंगबली स्वयं प्रकट हो रहे हों।" मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी देश पर कोई संकट आता है, ये जांबाज ढाल बनकर खड़े हो जाते हैं और वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाते हैं।

सुरक्षा के लिए 200 करोड़ का बड़ा निवेश भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के लिए दो बड़ी घोषणाएं कीं:

  1. काउंटर टेररिज्म ग्रुप (CTG): मध्यप्रदेश में एक विशेष काउंटर टेररिज्म ग्रुप स्थापित करने के लिए 200 करोड़ रुपये की डीपीआर (DPR) तैयार कर ली गई है।

  2. आपदा प्रशिक्षण केंद्र: भोपाल को आपदा प्रबंधन और प्रशिक्षण का एक बड़ा राष्ट्रीय केंद्र बनाया जाएगा।

राजनीति का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति की सेवा कार्यक्रम के इतर, बीजेपी स्थापना दिवस का उल्लेख करते हुए सीएम ने कहा कि हमारी राजनीति का मूल उद्देश्य कतार के आखिरी व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। वहीं, तेल कंपनियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस का हवाला देते हुए यह भी आश्वस्त किया गया कि मध्यप्रदेश में एलपीजी का पर्याप्त सरप्लस स्टॉक मौजूद है और किसी भी तरह की कमी नहीं है।


Share:

Leave A Reviews

Related News