Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सिंगरौली में रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल: तहसील कार्यालय का कर्मचारी कैमरे में कैद, तहसीलदार ने थमाया नोटिस

सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय स्थित ग्रामीण तहसील न्यायालय के एक कर्मचारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद राजस्व विभाग और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

जेब में पैसे रखते हुए कैमरे में कैद वायरल हो रहा यह वीडियो करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि तहसील न्यायालय में कार्यरत एक कर्मचारी एक अज्ञात व्यक्ति से काम कराने के एवज में नकदी ले रहा है और उसे अपनी जेब में रख रहा है। सूत्रों के अनुसार, यह लेन-देन तहसील से जुड़े किसी राजस्व कार्य या फाइल को आगे बढ़ाने के लिए किया गया था।

तहसीलदार ने की कार्रवाई की पुष्टि मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण तहसीलदार प्रीति सिकरवार ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने पुष्टि की है कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति तहसील न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी पद पर पदस्थ जयचंद शाह है। तहसीलदार ने बताया कि भले ही अभी तक किसी ने औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन वीडियो के साक्ष्य के आधार पर स्वतः संज्ञान लिया गया है।

निर्वाचन शाखा में किया गया अटैच आरोपी कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिक कार्रवाई करते हुए उसे कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी किया गया है। साथ ही, जांच प्रभावित न हो इसके लिए जयचंद शाह को तत्काल प्रभाव से तहसील न्यायालय से हटाकर निर्वाचन शाखा में अटैच कर दिया गया है।

जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई तहसीलदार प्रीति सिकरवार ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। कर्मचारी द्वारा दिए जाने वाले जवाब और जांच रिपोर्ट के आधार पर सेवा समाप्ति या निलंबन जैसी सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Share:

Leave A Reviews

Related News