
चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी BYD (Build Your Dreams) ने 2025 में रिकॉर्ड इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री करते हुए टेस्ला को पीछे छोड़ दिया. कंपनी ने पिछले साल लगभग 22.5 लाख इलेक्ट्रिक कारें बेचीं, जो 2024 के मुकाबले 28% ज्यादा हैं.
वहीं एलोन मस्क की टेस्ला ने 2025 में केवल 16.4 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बेचे, जो 2024 की तुलना में 9% कम हैं. लगातार दूसरी साल बिक्री में गिरावट आने के पीछे दो मुख्य कारण बताए जा रहे हैं:
टेस्ला की बिक्री में गिरावट का एक कारण एलोन मस्क के दक्षिणपंथी राजनीतिक बयान और विवादित गतिविधियों के कारण ग्राहकों में नाराजगी है. इसे मीडिया में ‘Customer Revolt’ यानी ग्राहकों का विद्रोह कहा जा रहा है.
चीन और अन्य वैश्विक बाजारों में BYD जैसी कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा, जो कम कीमत पर बेहतर मॉडल पेश कर रही हैं.
हालांकि, बिक्री में कमी के बावजूद टेस्ला का शेयर 2025 में लगभग 18% बढ़ा, क्योंकि निवेशक कंपनी के भविष्य के प्रोजेक्ट्स—जैसे रोबो टैक्सी सेवा और ह्यूमनॉइड रोबोट्स—में भरोसा बनाए हुए हैं.
BYD का परिचय:
BYD सिर्फ ऑटोमोबाइल ही नहीं बल्कि बैटरी निर्माण में भी अग्रणी है. वॉरेन बफे की बर्कशायर हैथवे ने इस कंपनी में निवेश किया है. BYD के किफायती और ग्लोबल मार्केट फ्रेंडली EV मॉडल्स ने इसे चीन और दुनिया भर में तेजी से लोकप्रिय बना दिया है.
भारत में BYD अपडेट:
BYD ने अपनी लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV Sealeyan 7 की कीमत भारत में बढ़ाई है. इसके प्रीमियम मॉडल की कीमत में 50,000 रुपए का इजाफा किया गया है. नई कीमतें 1 जनवरी 2026 से लागू हो गई हैं, लेकिन 31 दिसंबर 2025 तक बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को पुरानी दरों पर वाहन मिलेगा.
Leave A Reviews