
छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र के धमना गांव में एक खेल-खेल में हुई हादसे ने परिवार और गांव में मातम फैला दिया। घटना में 5 साल की चांदनी अहिरवार की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बच्ची के पिता कैलाश अहिरवार ने ट्रैक्टर में चाबी लगी छोड़ दी थी। चांदनी खेलते-खेलते ट्रैक्टर की सीट पर बैठ गई और चाबी घुमा दी, जिससे ट्रैक्टर स्टार्ट होकर अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली सहित कुएं में गिर गया।
कुएं में गिरने की आवाज सुनकर गांव में हड़कंप मच गया। बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और क्रेन की मदद से ट्रैक्टर व ट्रॉली को बाहर निकाला। लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और रेस्क्यू के प्रयासों को लेकर जांच शुरू कर दी है।
Leave A Reviews