
बैतूल. शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ विधायक हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री दिवंगत सुरभि खंडेलवाल को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को बैतूल में विधायक खंडेलवाल के निज निवास पहुंचे, यहां उन्होंने विधायक खंडेलवाल और उनके परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस दौरान पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मंत्री मती कृष्णा गौर,विधायक भैंसदेही महेंद्र सिंह चौहान, विधायक मुलताई चंद्रशेखर देशमुख, विधायक आमला डॉ योगेश पंडाग्रे और विधायक घोड़ाडोंगरी मती गंगाबाई उईके , जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य सुधाकर पवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहें।
Leave A Reviews