Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा हादसे के पीड़ितों को मिलकर सांत्वना दी, आर्थिक मदद का दिया भरोसा

छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को नई दिल्ली से लौटकर भोपाल होते हुए छिंदवाड़ा जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में हुई सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले नागरिकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना बेहद पीड़ादायक है और राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने घटना वाले दिन, 26 मार्च को ही मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की थी।

इसके अलावा, दुर्घटना में घायल लोगों को समुचित उपचार और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। राज्य सरकार ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाई जाए।

Share:

Leave A Reviews

Related News