Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रीवा: झाड़-फूंक के बहाने महिला की अश्लील फोटो खींचकर धर्म परिवर्तन का दबाव, आरोपी गिरफ्तार

रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ झाड़-फूंक के बहाने एक महिला को नशीली गोलियां खिलाकर उसकी अश्लील तस्वीरें खींचने और फिर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा है। आरोपी अनीस मोहम्मद ने महिला द्वारा धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

नशीली गोलियां खिलाकर रची साजिश पीड़िता ने पुलिस को बताया कि यह सिलसिला वर्ष 2022 में शुरू हुआ था। जब उसकी तबीयत खराब हुई, तो आरोपी अनीस मोहम्मद झाड़-फूंक करने के बहाने उसके घर आया। इसी दौरान उसने महिला को कथित तौर पर नशीली गोलियां खिला दीं और बेहोशी की हालत में उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं। इन तस्वीरों के आधार पर आरोपी पिछले लंबे समय से महिला को ब्लैकमेल कर रहा था और उस पर लगातार धर्म परिवर्तन करने का अनैतिक दबाव बना रहा था।

दुष्कर्म का पुराना अपराधी है आरोपी जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अनीस मोहम्मद का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह पहले भी दुष्कर्म के एक मामले में जेल जा चुका है और मई 2025 में ही जमानत पर बाहर आया था। जेल से छूटने के बाद उसने फिर से पीड़िता को धमकाना शुरू कर दिया। जब महिला ने उसकी शर्तों को मानने और धर्म परिवर्तन करने से साफ मना कर दिया, तो उसने प्रतिशोध में तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर दीं।

साइबर साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। एडिशनल एसपी आरती सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस अब इस मामले के साइबर पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है और डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।


Share:

Leave A Reviews

Related News