Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रामनगर में सांदीपनि स्कूल की लापरवाही से 10 KM पैदल चलने को मजबूर हुए बच्चे


रामनगर में मसमासी रोड पर मॉडल स्कूल के पास सांदीपनि विद्यालय की बस का अचानक डीजल खत्म हो गया और वाहन बीच रास्ते में ही खड़ा हो गया। इसके बाद लगभग 3 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राओं को सुरक्षा गार्डों ने गेट से ही बैरंग लौटा दिया। इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये के बाद बच्चों को 8 से 10 किलोमीटर पैदल चलकर भारी बारिश के बीच अपने घर वापस लौटना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम में सांदीपनि स्कूल बस लापरवाही उजागर होने से अभिभावकों में भारी आक्रोश है।

सुरक्षा नियमों की अनदेखी: प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार बस चालक और गार्ड बिना यूनिफॉर्म और आईडी कार्ड के थे। बस संचालन का जिम्मा संभाल रही सिद्धि विनायक ट्रेवल एजेंसी पर नियमों की अनदेखी और मनमानी के गंभीर आरोप लगे हैं। कुछ छात्रों को दूसरी बस में ठूंसकर ले जाया गया, जबकि पीछे छूटे बच्चे जब चलकर स्कूल पहुंचे तो प्रबंधन ने संवेदनहीनता दिखाते हुए उन्हें प्रवेश नहीं दिया।

प्रशासनिक कार्रवाई की मांग: बारिश के मौसम और खराब सड़कों के बीच इतनी लंबी दूरी पैदल तय करने से बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। गुस्साए अभिभावकों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग से मांग की है कि स्कूल बसों की फिटनेस, संचालन व्यवस्था और ट्रेवल एजेंसी की तुरंत जांच कर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

Share:

Leave A Reviews

Related News