
रामनगर/मैहर. जिले में भाई दूज पर्व पर 11 नवम्बर 2026 को इस साल कलेक्टर अवकाश रहेगा. कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट रानी बाटड ने वर्ष 2026 के लिए जिले के 3 स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं, जिसमें भाई दूज भी शामिल है.
कार्यालय कलेक्टर से जारी आदेश क्रमांक 720/एस.सी./2026, दिनांक 13/01/2026 के अनुसार सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-3 के नियम के तहत वर्ष 2026 के लिए ये अवकाश घोषित किए गए हैं.
मैहर जिले के 3 स्थानीय अवकाश इस प्रकार हैं -
1. 04 मार्च 2026, बुधवार - होली का दूसरा दिन
2. 25 सितंबर 2026, शुक्रवार - अनंत चतुर्दशी
3. 11 नवंबर 2026, बुधवार - भाई दूज
यानी 11 नवंबर 2026 को भाई दूज के दिन कलेक्ट्रेट, तहसील, जनपद पंचायत सहित जिले के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे.
बैंक और कोषालय खुले रहेंगे -
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश बैंक एवं कोषालय पर लागू नहीं होगा. इसलिए भाई दूज पर भले ही सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी, लेकिन बैंकों में कामकाज सामान्य दिनों की तरह ही होगा.
Leave A Reviews