Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, भाजपा उम्मीदवार को 6000 से ज्यादा वोटों से दी शिकस्त


दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव की मतगणना पूरी हो गई है और यहां कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 6000 से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी।

कांग्रेस ने दतिया में यह लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान हुआ था और सोमवार को मतगणना हुई। मतगणना 15 राउंड में हुई। मतगणना के पहले और पांचवें राउंड में भाजपा उम्मीदवार ने बढ़त हासिल की, उसके अलावा 13वें राउंड तक कांग्रेस उम्मीदवार आगे रहे और बढ़त लगातार बढ़ती गई। अंत में आशुतोष ने बढ़त को कम किया, लेकिन चुनाव नतीजे में कांग्रेस ने जीत दर्ज की।

कांग्रेस ने वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज की थी और यहां से राजेंद्र भारती ने राज्य के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को परास्त किया था। एक एफडी के मामले में भारती को अयोग्य करार दिया गया और न्यायालय ने 2 साल से ज्यादा की सजा सुनाई। लिहाजा यहां उपचुनाव हुआ और उपचुनाव में भाजपा तथा कांग्रेस ने पूरा जोर लगाया। उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है, इस तरह लगातार दो चुनाव की जीत कांग्रेस की झोली में गई है।

दरअसल, दतिया विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान हुआ था। यहां 71.44 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले थे।सोमवार को मतगणना हो रही है। यहां भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच है। मुकाबले को त्रिकोणीय दामोदर यादव ने बनाया है।

मतगणना शुरू होने से पहले कांग्रेस ने एक बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने पार्टी के विरोध में उपचुनाव में प्रचार किया था।

मतगणना पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुई। सबसे पहले डाक मतपत्र की गणना की हुई। इसके उपरांत प्रातः साढ़े आठ बजे से ईवीएम के मतों की गणना शुरू हुई।

मतगणना के लिए कुल 21 काउंटर बनाए गए, जिनमें 20 काउंटर ईवीएम मतगणना तथा 1 काउंटर डाक मतपत्रों की गणना के लिए निर्धारित किए गए। प्रत्येक मतगणना काउंटर पर तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई , जो निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार मतगणना कार्य संपादित किया।

Share:

Leave A Reviews

Related News