
गौरझामर, देशबंधु। देवरी जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गौरझामर में पंचायत प्रशासन की कथित लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत गौरझामर के शाला मोहल्ला टोला में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए खोदे गए गहरे और असुरक्षित कॉलम गड्ढों को लंबे समय से खुला छोड़ दिया गया था,
जिससे गांव में हादसे की आशंका बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक गाय असुरक्षित गड्ढे में गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने पंचायत प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए। पंचायत ने गड्ढों को सुरक्षित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
वहीं, घटना के बाद प्रशासनिक अमले द्वारा मौके का निरीक्षण किए जाने की बात सामने आ रही है। ग्रामवासियों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसे हादसों से बचाव के लिए निर्माण स्थलों को सुरक्षित किया जाए तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।
इनका कहना- गड्ढे में गाय गिरने से गाय की मौत हो गई तो इसमें मैं क्या कर सकता हूं।
गोविंद तिवारी सचिव ग्राम पंचायत गौरझामर
Leave A Reviews