Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अमानवीयता की हद पार: 108 एम्बुलेंस चालक ने मरीज की पत्नी से करवाई एम्बुलेंस की सफाई, वीडियो वायरल

जिले में स्वास्थ्य विभाग की छवि को धूमिल करने वाला एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय मामला सामने आया है। जिला अस्पताल परिसर में घायल मरीज को लेकर पहुंची 108 एम्बुलेंस के चालक ने इंसानियत की सारी सीमाएं लांघते हुए मरीज की पत्नी को एम्बुलेंस पर लगी गंदगी साफ करने के लिए मजबूर कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रामनगर के बाबूपुर गांव निवासी कमलेश रावत शनिवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया। मरीज को एम्बुलेंस क्रमांक CG 04 NS 2488 से जिला अस्पताल लाया जा रहा था।

रास्ते में मरीज की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टी हो गई, जिससे एम्बुलेंस की बॉडी पर गंदगी लग गई। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद एम्बुलेंस चालक ने संवेदनहीनता दिखाते हुए मरीज की पत्नी से ही गंदगी साफ करने को कह दिया। मजबूरी में महिला ने पानी भरकर कपड़े से एम्बुलेंस की सफाई की।

इस दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मरीज की पत्नी खुद एम्बुलेंस की सफाई कर रही है। वीडियो बनते देख चालक मौके से फरार हो गया।

घटना को लेकर अब तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जिला सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो सका। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से वायरल वीडियो की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह मामला स्वास्थ्य सेवाओं में संवेदनशीलता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Share:

Leave A Reviews

Related News