Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दक्षिण कोरिया: मूसलाधार बारिश से राजधानी की सड़कें जलमग्न, जनजीवन अस्त-व्यस्त


सोल, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की राजधानी में रविवार को मूसलाधार बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। शहरी इलाके जलमग्न हो गए जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सोल, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की राजधानी में रविवार को मूसलाधार बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। शहरी इलाके जलमग्न हो गए जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। तेज हवाओं के कारण गिरे हुए पत्तों ने जल निकासी प्रणालियों (ड्रेनेज सिस्टम) को जाम कर दिया, जिससे कई इलाकों में पानी भर गया।

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित गैंगबुक वार्ड में एक घंटे के भीतर 53.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आंधी-तूफान के दौरान देश भर में एक घंटे में हुई यह सबसे अधिक बारिश थी।

शाम 5:00 बजे (स्थानीय समय) तक, सोल दमकल विभाग को 129 आपातकालीन कॉल प्राप्त हुईं। इनमें जल निकासी में मदद के लिए 47 कॉल, पेड़ गिरने की 21 घटनाएं और सार्वजनिक सुविधाओं की सुरक्षा जांच के लिए 60 अनुरोध शामिल थे।

सोल प्रशासन ने दोपहर 3:16 बजे (स्थानीय समय) एक आपातकालीन अलर्ट जारी किया। इसमें निवासियों से अपील की गई कि वे भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच निचले और अधिक जोखिम वाले इलाकों से दूर रहें।

हालांकि उत्तर-पूर्वी, उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों के लिए जारी भारी बारिश की चेतावनी दोपहर 3:30 बजे (स्थानीय समय) हटा ली गई, लेकिन पूरे दोपहर रुक-रुक कर बारिश होती रही। शाम 5:00 बजे तक गैंगबुक वार्ड में कुल 65 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि दक्षिणी सोंगपा जिले में सबसे कम, 20 मिमी बारिश हुई।

प्रमुख मार्गों पर यातायात भी बाधित हुआ। सियोडैमून वार्ड में ज्युंगसन ब्रिज के नीचे की सड़कें दोपहर 3:04 बजे के आसपास जलभराव के कारण पूरी तरह से बंद हो गईं। प्रमुख राजमार्गों के लिए भी मौसम संबंधी चेतावनी जारी की गई, जिसमें ड्राइवरों को गीली सड़कों और तेज़ हवाओं के बीच सावधानी बरतने की सलाह दी गई।

दक्षिणी सोल के गैंगनम वार्ड में एक व्यस्त सड़क पर पेड़ गिर गया, जिससे वाहनों और पैदल चलने वालों का रास्ता रुक गया। उत्तर-पश्चिमी सियोल के यूनप्योंग वार्ड में, कुछ निचले इलाकों में पानी घुटनों तक भर गया।

कुछ दुकानदारों को जल निकासी में तेजी लाने के लिए, ड्रेनेज सिस्टम को जाम करने वाले गिरे हुए पत्तों के ढेर को खुद हटाते हुए देखा गया।

खराब मौसम के कारण कई बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द करने पड़े, जिनमें सोंगपा के ओलंपिक पार्क में होने वाला 'ग्रैंड मिंट फेस्टिवल' भी शामिल था।

सोल प्रशासन ने दोपहर 2:40 बजे 'लेवल 1' आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू किया और सड़कों से पानी हटाने के लिए 12 रेनवॉटर पंपिंग स्टेशनों को आंशिक रूप से चालू किया।

सोल के एक अधिकारी ने कहा, "हालांकि बारिश कम हो रही है, लेकिन नुकसान की खबरें लगातार आ रही हैं। हमारा मुख्य ध्यान जिला कार्यालयों के साथ मिलकर सुरक्षा से जुड़ी लंबित रिपोर्टों का जल्द समाधान करने और किसी अन्य हादसे को रोकने पर है।"

--आईएएनएस

केआर/

Date & Time : 2026-10-18 17:50:06

Share:

Leave A Reviews

Related News