Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

संविधान के मूल्यों से सशक्त होगा लोकतंत्र- डॉ. पाण्डेय


सतना। शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतना में संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.के. पाण्डेय द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया तथा उपस्थितजनों को मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. रमाकांत सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार एवं न्याय प्रदान करता है। हिंदी विभाग के आकाश तिवारी ने सामूहिक प्रेरणा गीत प्रस्तुत कराया। इसके पश्चात गुरुनानक भारती के संचालन में संविधान विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

पोस्टर प्रतियोगिता में रेशमा समुद्रे ने प्रथम, अंशिका त्रिपाठी ने द्वितीय तथा सरगम साकेत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार प्रश्न मंच प्रतियोगिता में भूमि यादव प्रथम, शिवांगी तिवारी द्वितीय एवं अनुष्का तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। वहीं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. ए.के. पाण्डेय ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों से जोड़ते हुए उसे आदर्श नागरिक बनाने का कार्य करता है। संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने से ही लोकतंत्र मजबूत होगा। कार्यक्रम प्रभारी एवं कला संकाय अध्यक्ष डॉ. अनुराधा जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संविधान में अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है।

इन कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन कर हम अपने देश को विश्व में सर्वाेच्च स्थान दिलाने में योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. किरण सिंह, डॉ. प्रज्ञा द्विवेदी, डॉ. आभा गोयल, डॉ. आभा खरे, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम द्विवेदी, आदर्श द्विवेदी, डॉ. वंदना शुक्ला, डॉ. सुरभि जैन, डॉ. पंकज गौतम, डॉ. आकांक्षा सिंह, डॉ. आर्ची मिश्रा, डॉ. उर्मिला जायसवाल, डॉ. प्रतिभा शर्मा, डॉ. दीपशिखा मिश्रा, आकाश तिवारी, धीरज सतनामी, दुर्गा प्रसाद, राम रुद्र, डॉ. दादूराम साकेत सहित महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।

Date & Time : 2026-11-26 14:39:04

Share:

Leave A Reviews

Related News