
मुंबई. रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सुनामी बनकर उभरी है. रिलीज के मात्र तीसरे दिन (शनिवार) को फिल्म ने भारत में 113 करोड़ की ऐतिहासिक कमाई कर भारतीय सिनेमा के बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. पेड प्रीव्यू के साथ फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन अब 339.27 करोड़ तक पहुँच गया है.
ग्लोबल मार्केट में 500 करोड़ क्लब में एंट्री
19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने विदेशों में भी अपना परचम लहराया है. ओवरसीज में 96.50 करोड़ की कमाई के साथ 'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 501.04 करोड़ हो गया है. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म ने पहले शनिवार की कमाई के मामले में 'पुष्पा 2', 'जवान' और 'बाहुबली 2' जैसी कल्ट फिल्मों के रिकॉर्ड को मटियामेट कर दिया है.
शनिवार की कमाई: हिंदी सिनेमा का नया 'सुल्तान'
शनिवार को हिंदी वर्जन ने अकेले 105 करोड़ का कलेक्शन किया, जो अब तक किसी भी फिल्म के लिए एक रिकॉर्ड है.
पुष्पा 2 (हिंदी): 73.50 करोड़ (पिछला रिकॉर्ड)
जवान: 68.72 करोड़
स्त्री 2: 43.85 करोड़
बाहुबली 2: 40.50 करोड़
थिएटर में 'हाउसफुल' का नजारा
तीसरे दिन देशभर के 20,917 शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 81.6% रही. जहाँ हिंदी बेल्ट में फिल्म ने 105 करोड़ बटोरे, वहीं तेलुगु में 5 करोड़ और तमिल में 2.95 करोड़ का कारोबार हुआ. 'धुरंधर' के पहले पार्ट ने 1,307 करोड़ की लाइफटाइम कमाई की थी, लेकिन सीक्वल की रफ्तार को देखकर लग रहा है कि यह अपने ही रिकॉर्ड को जल्द ही तोड़ देगी.
Leave A Reviews