Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

डीएसएएस में मेडिकल ऑफिसर सहित 167 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, 25 मई तक करें आवेदन


नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। दिल्ली राज्य आयुष सोसायटी (डीएसएएस) ने संविदात्मक आधार पर राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत विभिन्न तकनीकी और प्रबंधकीय पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। दिल्ली राज्य आयुष सोसायटी (डीएसएएस) ने संविदात्मक आधार पर राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत विभिन्न तकनीकी और प्रबंधकीय पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

डीएसएएस की ओर से जारी पदों में प्रोग्राम मैनेजर के 1, एनएएम सलाहकार के 2, मेडिकल ऑफिसर (आयुर्वेद) के 25, मेडिकल ऑफिसर (यूनानी) के 22, मेडिकल ऑफिसर (होम्योपैथी) के 23, योग प्रशिक्षक के 19, फार्मेसिस्ट (आयुर्वेद) के 19, फार्मेसिस्ट (यूनानी) के 13, और फार्मेसिस्ट (होम्योपैथी) के 42 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 9 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से प्रोग्राम मैनेजर पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ एमबीए (स्वास्थ्य सेवा/मानव संसाधन/स्वास्थ्य प्रशासन) या 2 वर्षीय पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा और न्यूनतम 5 वर्ष का जन स्वास्थ्य अनुभव होना चाहिए।

एनएएम सलाहकार के पद के लिए बीएएमएस/बीयूएमएस/बीएचएमएस और कम से कम 3 वर्ष का सार्वजनिक स्वास्थ्य अनुभव; मेडिकल ऑफिसर पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी में ग्रेजुएशन की डिग्री (बीएएमएस/बीयूएमएस/बीएचएमएस) में दिल्ली राज्य रजिस्टर में नामांकन आयुर्वेद/यूनानी/होम्योपैथी में होना चाहिए।

योग प्रशिक्षक पद के लिए कैंडिडेट्स के पास योग में डिग्री होनी चाहिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 55 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन और योग अध्ययन/योग विज्ञान में डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं, फार्मेसिस्ट पद के लिए आवेदकों के पास इंटरमीडिएट के साथ आयुर्वेद/यूनानी/होम्योपैथी/आयुष में कम से कम 2 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु पद अनुसार 27 से 60 वर्ष के बीच तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 20,000 से 65,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले आयुष निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद, संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर, फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद, रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में, आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News