Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'दिल्ली की हवा 3 दिन में कैसे हुई खराब...', मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब को लेकर उठाए कई सवाल


नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने गुरुवार को शास्त्री पार्क स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दौरा किया। यह सेंटर वायु प्रदूषण की निगरानी के लिए बनाया गया है। यहां से उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला।

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने गुरुवार को शास्त्री पार्क स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दौरा किया। यह सेंटर वायु प्रदूषण की निगरानी के लिए बनाया गया है। यहां से उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला।

मनजिदर सिंह सिरसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल झूठ बोला कि पंजाब में धान की कटाई शुरू नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के ही दिए गए आंकड़ों के अनुसार, धान की कटाई 70 प्रतिशत पूरी हो चुकी है।

उन्होंने सवाल किया कि क्या पंजाब का धुआं दिल्ली तक आता है। इस पर उन्होंने मौजूदा आंकड़े दिखाते हुए कहा कि पंजाब में प्रदूषण बठिंडा में 1100 से ज्यादा है, तलवंडी साबो में 1000 से ज्यादा है और बाकी इलाकों में भी ऐसी ही स्थिति है। सिरसा ने कहा कि उनका मुद्दा यही है कि आम आदमी पार्टी पंजाब के लोगों और पंजाब के बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खेल रही है।

उन्होंने कहा कि अगर पूरी दुनिया में किसी ने पंजाब को बदनाम किया है, तो वह आम आदमी पार्टी है। पंजाब को नशे वाला पंजाब बनाने वाली आम आदमी पार्टी है। पंजाब को कर्जे में लाने वाली आम आदमी पार्टी है। पंजाब को गैंगस्टरों के नाम पर बदनाम करने वाली आम आदमी पार्टी है। अब पंजाब को पूरे देश और दुनिया के अंदर मुख्यमंत्री झूठ बोलकर बदनाम कर रहे हैं।

सिरसा ने कहा कि 30 अक्टूबर को दिल्ली में एक्यूआई का स्तर 60 था, 31 अक्टूबर को यह 117 तक पहुंच गया। उन्होंने पूछा कि बताइए, सिर्फ तीन दिन में ऐसा क्या हुआ कि यह बढ़ गया? उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोई नया निर्माण नहीं हुआ है, कोई नया प्रदूषण फैलाने वाला वाहन नहीं आया है, और कोई नया प्रदूषण फैलाने वाला उद्योग नहीं लगा है। तो फिर दिल्ली की हवा प्रदूषित कैसे हो गई?

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने पिछले एक साल में मेहनत करके जो हवा साफ की थी, वह अचानक सिर्फ चार दिन में प्रदूषित हो गई। और आज यह 350 से 400 तक पहुंचने के कगार पर है।

उन्होंने बताया कि 3 नवंबर को पंजाब में एक ही दिन में 584 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गईं, यह एक नया रिकॉर्ड है। यह आंकड़ा पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का ही है, जिस संस्था में अरविंद केजरीवाल ने अपने ही रिश्तेदार, दिल्ली से आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता को बैठाया है।

उन्होंने कहा कि मैं पंजाब के लोगों को बताना चाहता हूं कि केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार को 5 हजार करोड़ रुपए दिए हैं, ताकि वहां उपकरण लाए जाएं, जिससे आगजनी बंद हो जाए। वह पैसा भी पंजाब सरकार डकार गई। और अब किसानों पर मुकदमे दर्ज कर रही है और अफसर मस्ती से घूम रहे हैं। किसानों को कुछ नहीं मिला, बस मुकदमे और जेल मिले।

सिरसा ने कहा कि 4 नवंबर को सीएक्यूएम (कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट) के अनुसार बठिंडा, फरीदकोट, फाजिल्का, जालंधर, बरनाला, मलोट में सबसे ज्यादा पराली जलाने की घटनाएं सामने आईं।

सिरसा ने कहा कि साफ दिल्ली को अरविंद केजरीवाल बदनाम कर रहे हैं, केजरीवाल को शर्म आनी चाहिए। क्योंकि दिल्ली के लोगों ने 10 साल तक सत्ता की चाबी केजरीवाल को दी थी। आप दिल्ली के लोगों को बदनाम कर रहे हो, आप दिल्ली के बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हो। आप कह रहे हो कि दिल्ली का प्रदूषण दिल्ली के लोगों ने किया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने 220 दिनों तक सबसे साफ दिल्ली देने का काम किया। प्रदूषण तो आप थे। केजरीवाल यहां से पंजाब गए, तो प्रदूषण भी पंजाब ले गए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सीएम भगवंत मान को बधाई देता हूं क्योंकि बठिंडा दुनिया का सबसे गंदा शहर बन गया है। अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के अंदर ये हालात बना दिए हैं।

सिरसा ने कहा कि आम आदमी पार्टी रीना गुप्ता को इसलिए पंजाब लेकर गई है, ताकि प्रदूषण के आंकड़े छिपाए जा सकें।

उन्होंने कहा कि जिस केजरीवाल ने वादा किया था कि पंजाब में नशा मुक्ति हो जाएगी, अब वहां सबसे ज्यादा नशा हो गया है। बोले थे गैंगस्टर खत्म हो जाएंगे, अब सबसे ज्यादा गैंगस्टर हो गए। बोले थे पंजाब को कर्जा मुक्त कर दिया जाएगा, अब इसे भी डबल कर दिया है, 2.5 लाख करोड़ कर्जे को 5 लाख करोड़ कर दिया। बोले पंजाब में पराली जलाने का मसला हल कर देंगे, अब यहां डबल पराली जलनी शुरू हो गई है। दिल्ली के प्रदूषण बढ़ाने का सबसे बड़ा योगदान केजरीवाल का है।

उन्होंने सीएम भगवंत मान से 5 सवाल पूछे। पहले सवाल में पूछा कि आपने झूठ क्यों बोला कि पंजाब की फसल की कटाई शुरू नहीं हुई, जबकि आपके मंत्री कह रहे हैं कि पंजाब में 70 प्रतिशत फसलों की कटाई हो चुकी है। आपने झूठ बोला कि पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं कम हुई हैं, जबकि आंकड़े कहते हैं कि पराली जलाने की घटनाएं 2000 से ज्यादा हो गई हैं।

केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आपने कहा था कि पंजाब से जो धुआं आती है, उसको रोकेंगे और दिल्ली का प्रदूषण कम होगा। यह बात भी आपने झूठ बोला है।

क्या भगवंत मान को अपने संगरूर के बच्चों की चिंता नहीं है? क्या भगवंत मान को बठिंडा के बच्चों की चिंता नहीं है? क्या भगवंत मान को बरनाला के बच्चों की चिंता नहीं है? दिल्ली से 3 से 4 गुना ज्यादा प्रदूषण पंजाब में है। जो आम आदमी पार्टी ने फ्रॉड किया है, इसके लिए अपना नाम बदलकर आम आदमी फ्रॉड पार्टी रख लेना चाहिए।

--आईएएनएस

वीकेयू/पीएम

Date & Time : 2026-11-05 13:50:03

Share:

Leave A Reviews

Related News