Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मांझे ने परिवार उजाड़ा, ऑफिस से लौट रहे युवक की गला कटने से मौत


नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जानलेवा मांझे का कहर एक बार फिर एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां लील गया। ऑफिस से लौट रहे युवक की गला कटने से दर्दनाक मौत हो गई। महज 3 महीने के मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया।

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जानलेवा मांझे का कहर एक बार फिर एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां लील गया। ऑफिस से लौट रहे युवक की गला कटने से दर्दनाक मौत हो गई। महज 3 महीने के मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया।

हादसा उस हिस्से पर हुआ, जिसका उद्घाटन कुछ दिन पहले ही हुआ था। बारापुला से फरीदाबाद की ओर जाते समय महज 1 किलोमीटर दूर यह भयानक हादसा हुआ, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

राजधानी दिल्ली में प्रतिबंधित जानलेवा मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और दिल्ली सरकार द्वारा उद्घाटित किए गए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के नए हिस्से पर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बारापुला से एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के बाद फरीदाबाद की तरफ जाते समय महज एक किलोमीटर की दूरी पर गले और वाहन में मांझा फंसने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

युवक अपनी नौकरी से काम खत्म कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह बारापुला से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चढ़ा और फरीदाबाद की दिशा में करीब एक किलोमीटर आगे बढ़ा, अचानक हवा में लहराता हुआ मांझा उसकी गाड़ी और गले में उलझ गया। रफ्तार अधिक होने के कारण मांझा युवक के गले में बुरी तरह धंस गया और उसका वाहन भी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसा इतना भयावह था कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 26 साल के विकास कुमार के रूप में हुई है। वह दिल्ली के मीठापुर में पत्नी और बेटी के साथ रहता था। युवक की असमय मौत की खबर मिलते ही घर में मातम पसर गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्राथमिक जांच के बाद पुष्टि की है कि युवक की मौत मांझे से गला कटने और उसके बाद हुए भीषण हादसे के कारण मौके पर ही हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

--आईएएनएस

एससीएच/वीसी

Date & Time : 2026-11-24 21:25:02

Share:

Leave A Reviews

Related News