Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: 'जेनजी देश के साथ खड़ी है', एबीवीपी की जीत पर यश डबास का बयान


नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने तीन पदों पर जीत दर्ज की। एबीवीपी के यश डबास ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। परिणाम सामने आने के बाद एबीवीपी के विजयी उम्मीदवारों और समर्थकों ने इसे छात्रों के समर्थन का परिणाम बताया।

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने तीन पदों पर जीत दर्ज की। एबीवीपी के यश डबास ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। परिणाम सामने आने के बाद एबीवीपी के विजयी उम्मीदवारों और समर्थकों ने इसे छात्रों के समर्थन का परिणाम बताया।

यश डबास ने कहा कि चुनाव परिणामों से यह स्पष्ट हुआ है कि युवा और विशेष रूप से जेनजी देश के साथ खड़ी है। दिल्ली विश्वविद्यालय के साथ-साथ पंजाब विश्वविद्यालय में भी एबीवीपी की जीत सामने आई है। यश ने अपनी जीत को दिल्ली विश्वविद्यालय परिवार से जुड़े उन छात्रों को समर्पित किया, जिन्होंने सत्य निकेतन में हुई घटना में अपनी जान गंवाई थी। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में छात्र सुरक्षा सबसे ऊपर रहेगी।

डबास ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के हॉस्टल, पीजी आवासों और कॉलेजों का सेफ्टी ऑडिट कराना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल होगा। उन्होंने छात्रों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने का भरोसा दिलाया।

एबीवीपी के टिकट पर डूसू सचिव पद जीतने वाली रिया छावड़ी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान घोषणापत्र में जिन मुद्दों को प्राथमिकता दी गई थी, उन पर काम करना उनकी जिम्मेदारी होगी। उन्होंने विशेष रूप से महिला सुरक्षा, छात्र सुरक्षा और कैंपस सुरक्षा का उल्लेख किया। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए काम करूंगी कि दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली हर छात्रा खुद को सुरक्षित महसूस करे और कैंपस को अपने घर जैसा वातावरण समझ सके। उन्होंने महिला छात्रों की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकताओं में प्रमुख स्थान देने की बात कही।

संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज करने वाले एबीवीपी के लक्ष्‍य राज ने भी परिणाम पर खुशी जताई। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय में एबीवीपी की जीत का उल्लेख करते हुए कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में भी संगठन ने जीत दर्ज की है। उन्होंने इसे छात्रों के समर्थन के रूप में बताया और कहा कि परिणामों से संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है।

डूसू के निवर्तमान अध्यक्ष आर्यन मान ने परिणामों पर कहा कि एनएसयूआई इस चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत सकी। उन्होंने एबीवीपी की जीत के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों का आभार जताया। छात्रों ने अपने मतदान के माध्यम से विद्यार्थी परिषद के प्रति समर्थन व्यक्त किया है। उन्होंने जीत के लिए एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्रों को धन्यवाद दिया।

एबीवीपी कार्यकर्ता निकिता ने चुनाव परिणाम को बड़ी जीत बताते हुए कहा कि संगठन की ऐसी जीत हर वर्ष देखने को मिलती है और भविष्य में भी इसी तरह की सफलता जारी रहने की उम्मीद है।

एबीवीपी कार्यकर्ता अनिरुद्ध ने चुनाव परिणाम को ‘जेनजी की जीत’ बताया। उन्होंने राहुल गांधी पर जेनजी को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि डूसू के परिणाम उनके लिए जवाब हैं।

--आईएएनएस

पीएसके/डीकेपी

Date & Time : 2026-09-19 23:20:02

Share:

Leave A Reviews

Related News