Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

उत्तरी मोलुका सागर में 7.6 तीव्रता का भूकंप, इंडोनेशिया और पड़ोसी देशों में सुनामी की चेतावनी

इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुका सागर में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। स्थानीय समय अनुसार सुबह 7:48 बजे आए इस भूकंप के झटके इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में महसूस किए गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

भूकंप का केंद्र फिलीपींस के तट से लगभग 580 किलोमीटर दक्षिण और मलेशिया के सबा से 1,000 किलोमीटर दूर था। बिटुंग और टेरनेट शहरों में 10 से 20 सेकंड तक झटके महसूस किए गए। भूकंप के 30 मिनट के भीतर ही कई निगरानी केंद्रों ने सुनामी की लहरें दर्ज की।

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया के तटों पर खतरनाक सुनामी लहरों की संभावना जताई।

इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने बताया कि शुरुआती रिपोर्टों में कई घरों और एक चर्च को मामूली से मध्यम नुकसान हुआ है। एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। एजेंसी ने नागरिकों को सतर्क रहने और आपातकालीन निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

इस क्षेत्र को भूकंप और सुनामी के लिए संवेदनशील माना जाता है। 2004 में आए विनाशकारी सुनामी में हजारों लोग मारे गए थे। इस बार भी सरकार ने तुरंत अलर्ट जारी किया है, और नौसेना एवं आपदा प्रबंधन टीम तैनात हैं। स्थानीय लोग भी अपने घरों से बाहर निकल आए हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि भूकंप समुद्र में कम गहराई पर आया है, इसलिए सुनामी का खतरा अधिक है, और लहरों की पुष्टि अभी की जा रही है।

Share:

Leave A Reviews

Related News