Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ग्वालियर में घर में घुसकर पिता-पुत्र को लगाई आग, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला


ग्वालियर। शहर के माधवगंज थाना क्षेत्र की सिंधी कॉलोनी में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में एक युवक पर घर में घुसकर पिता-पुत्र को आग लगाने का आरोप है। घटना में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। वारदात के बाद आरोपी ने भी कथित तौर पर सल्फास खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। फिलहाल तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

अस्पताल में साथ काम करने के दौरान बढ़ी नजदीकियां

जानकारी के अनुसार, आरोपी रजत पाल का एक शादीशुदा महिला से करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शहर के एक निजी अस्पताल में साथ काम करते थे। इसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं। बताया गया है कि कुछ समय पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद मामला गंभीर हो गया।

पति और ससुर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप

सीएसपी किरण अहिरवार के मुताबिक, महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रविवार को रजत पाल उसके घर पहुंचा और बातचीत के दौरान उस पर साथ चलने का दबाव बनाया। महिला के इनकार करने पर आरोपी ने कथित तौर पर अपनी गाड़ी में रखी पेट्रोल की बोतल निकाली और उसके पति तथा ससुर पर पेट्रोल डालकर लाइटर से आग लगा दी।

इस घटना में महिला का पति और ससुर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए जयारोग्य अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।

आरोपी ने भी किया आत्महत्या का प्रयास

पुलिस के अनुसार, आरोपी रजत पाल भी घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। पूछताछ में उसने बताया कि महिला ने उसे बातचीत के लिए घर बुलाया था, लेकिन वहां उसके साथ मारपीट की गई। आरोपी के मुताबिक, इससे आहत होकर उसने सल्फास खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

दोनों पक्षों के बयान दर्ज, पुलिस कर रही जांच

सीएसपी किरण अहिरवार ने बताया कि फिलहाल आरोपी और पीड़ित पक्ष अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Date & Time : 2026-11-24 11:15:22

Share:

Leave A Reviews

Related News