Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

गाजा मुद्दे पर सुधांशु त्रिवेदी ने सोनिया गांधी को घेरा, पूछा- क्या हमास और हिजबुल्ला को 'कवर फायर' दे रही है कांग्रेस


नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने गाजा मुद्दे पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के लेख को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने गाजा मुद्दे पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के लेख को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक बार फिर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है और गाजा के मुद्दे पर उसका रुख सवाल खड़े करता है।

शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी पोस्ट में सुधांशु त्रिवेदी ने लिखा, "आज इंडी गठबंधन के अप्रासंगिक होने की सीमा तक पहुंचने के बाद, समाप्त हो चुके यूपीए गठबंधन की प्रथम और अंतिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ने एक बार फिर कट्टरपंथी वोटों के कारोबार पर नजर गड़ाकर गाजा के लिए गम का इजहार किया है।"

उन्होंने कहा, "गाजा के लिए गम दिखाकर सोनिया गांधी को लगता है कि वह सत्ता से बाहर होने का गम भुला लेंगी या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभाव कम कर लेंगी, तो यह उनकी गलतफहमी है।"

भाजपा सांसद ने कहा कि भारत और ईरान के संबंध मजबूत हैं और इसका सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि ईरान ने स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया है।

उन्होंने कांग्रेस पर बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं के खिलाफ होने वाली हिंसा पर चुप रहने का आरोप लगाते हुए कहा, "जो लोग बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं की हत्याओं पर बोलना अपनी तौहीन समझते हैं, वही गाजा के मुद्दे पर बेहद गमगीन नजर आ रहे हैं।"

सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि देश यह जानना चाहता है कि अक्टूबर 2023 में हुए नरसंहार पर चुप्पी साधने और गाजा के मुद्दे पर मुखर होने के पीछे कांग्रेस की क्या सोच है।

उन्होंने आरोप लगाया, "कांग्रेस स्पष्ट करे कि अक्टूबर 2023 के नरसंहार पर मौन रहकर और गाजा पर हाहाकार मचाकर क्या वह अप्रत्यक्ष रूप से हिजबुल्ला और हमास जैसे आतंकी संगठनों को 'कवर फायर' देने का काम कर रही है?"

--आईएएनएस

डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News