Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में भी गूंजा योग का संदेश, जनपदों में हुए भव्य आयोजन


उत्तरकाशी, 21 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी जनपद में विभिन्न स्थानों पर भव्य योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम के तहत आयोजित कार्यक्रमों में हजारों लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम सहित सभी विकासखंडों तथा दूरस्थ क्षेत्रों में भी योग दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

उत्तरकाशी, 21 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी जनपद में विभिन्न स्थानों पर भव्य योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम के तहत आयोजित कार्यक्रमों में हजारों लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम सहित सभी विकासखंडों तथा दूरस्थ क्षेत्रों में भी योग दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कॉलेज, उत्तरकाशी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं योग के महत्व पर आधारित संदेश के साथ हुआ। इसके बाद प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थित जनसमूह को योगासन, प्राणायाम, ध्यान तथा विभिन्न शारीरिक क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, तनाव मुक्ति और सकारात्मक ऊर्जा के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि योग आज भारत की सीमाओं से निकलकर पूरे विश्व में अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करती है। उन्होंने सभी नागरिकों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि जनपद के दोनों धामों, सभी विकासखंडों और विभिन्न संस्थानों में योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग का महत्व और अधिक बढ़ गया है तथा प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। योग से कार्यक्षमता, एकाग्रता और मानसिक दृढ़ता में वृद्धि होती है।

जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में भी युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने बड़ी संख्या में योग कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर योग के प्रति अपनी जागरूकता और आस्था का परिचय दिया।

इस अवसर पर दर्जाधारी राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ जेएन नौटियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस रावत, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी रत्नमणि भट्ट, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एचएस बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, मुख्य उद्यान अधिकारी रजनीश सिंह, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक चंडी प्रसाद भट्ट सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

वहीं, श्री गंगोत्री धाम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में शिवानंद आश्रम के योग साधकों द्वारा विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, पीएसी के जवानों तथा देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं और यात्रियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

--आईएएनएस

डीकेपी/

Share:

Leave A Reviews

Related News