Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पाकिस्तान में गैस पाइपलाइन धमाका, बलूचिस्तान में ब्लास्ट से सप्लाई ठप, ऊर्जा संकट गहराया

पाकिस्तान में ऊर्जा संकट के बीच बड़ा झटका लगा है। बलूचिस्तान में गैस पाइपलाइन में हुए भीषण धमाके ने हालात और गंभीर बना दिए हैं। धमाका इतना तेज था कि पाइपलाइन का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं।

घटना के बाद SSGC की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और मुख्य वाल्व बंद कर किसी तरह आग पर काबू पाया। सुरक्षा कारणों से प्रभावित क्षेत्रों में गैस सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी गई है।

इसका सीधा असर क्वेटा और अपर बलूचिस्तान के कई इलाकों—एयरपोर्ट रोड, नवानकली, जिन्ना टाउन और कुचलक—पर पड़ा है, जहां अब गैस आपूर्ति ठप हो चुकी है। लोगों के घरों में चूल्हे तक नहीं जल पा रहे, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया है।

पहले से ही पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमतों से जूझ रहे पाकिस्तान में यह घटना ऊर्जा संकट को और गहरा कर रही है। पुलिस और काउंटर टेररिज्म विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि अब तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

विशेषज्ञों के अनुसार, बलूचिस्तान लंबे समय से अशांत क्षेत्र रहा है, जहां सुरक्षा बलों और विद्रोही समूहों के बीच संघर्ष जारी है। ऐसे में गैस पाइपलाइन पर हमला देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए गंभीर खतरे के रूप में देखा जा रहा है।

कतर और यूएई से गैस सप्लाई में पहले से ही बाधा, साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ते दबाव के बीच यह घटना पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और आम जनता के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। फिलहाल पाइपलाइन की मरम्मत का काम जारी है, लेकिन सप्लाई बहाल होने में कितना समय लगेगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

Share:

Leave A Reviews

Related News