Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ईरान का आरोप, ह्यूमेनिटेरियन विमान पर अमेरिका की एयर स्ट्राइक, बताया ‘वॉर क्राइम’

ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका की एयर स्ट्राइक में एक ह्यूमेनिटेरियन विमान को निशाना बनाया गया, जो भारत से जुड़ी राहत सामग्री मिशन पर था। यह विमान महान एयर का बताया जा रहा है, जो मशहद एयरपोर्ट पर खड़ा था।

ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, यह विमान दवाइयां और मेडिकल सहायता लेकर नई दिल्ली से जुड़ी मानवीय मदद के तहत संचालित होने वाला था। हमले के कारण मिशन शुरू होने से पहले ही रोकना पड़ा।

भारत में स्थित ईरानी दूतावास ने इस घटना को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताते हुए ‘वॉर क्राइम’ करार दिया है। दूतावास ने कहा कि किसी भी सिविलियन और ह्यूमेनिटेरियन मिशन में लगे विमान को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय एविएशन नियमों और मानवता दोनों के खिलाफ है।

ईरान सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन ने भी इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह शिकागो कन्वेंशन और मॉन्ट्रियल कन्वेंशन जैसे अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है।

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि हमले में किसी की जान गई है या विमान को कितना नुकसान हुआ है। साथ ही अमेरिका की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

गौरतलब है कि महान एयर पहले से ही अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे में है। अमेरिका का आरोप है कि इसके संबंध आईआरजीसी से हैं, जिसे ईरान लगातार खारिज करता रहा है।

इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव को और बढ़ा दिया है और मानवीय मिशनों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share:

Leave A Reviews

Related News