मैड्रिड, 4 अगस्त (आईएएनएस)। गेटाफे ने जॉर्जिया के इंटरनेशनल सेंटर-बैक साबा साजोनोव 2026-27 सीजन के लिए साइन किया है। मंगलवार को क्लब ने इसकी पुष्टि की। 24 वर्षीय खिलाड़ी फ्री ट्रांसफर पर आए हैं। साजोनोव ने जून 2027 तक के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया है, जिसमें एक और साल बढ़ाने का विकल्प भी है।
![]()
मैड्रिड, 4 अगस्त (आईएएनएस)। गेटाफे ने जॉर्जिया के इंटरनेशनल सेंटर-बैक साबा साजोनोव 2026-27 सीजन के लिए साइन किया है। मंगलवार को क्लब ने इसकी पुष्टि की। 24 वर्षीय खिलाड़ी फ्री ट्रांसफर पर आए हैं। साजोनोव ने जून 2027 तक के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया है, जिसमें एक और साल बढ़ाने का विकल्प भी है।
साजोनोव ने अपने करियर की शुरुआत जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग से की थी और वे डायनमो मॉस्को और इटली की टीम टोरिनो एफसी के लिए भी खेल चुके हैं, जिसके लिए उन्होंने फर्स्ट-टीम में 13 मैच खेले। हालांकि, घुटने के लिगामेंट की चोट के बाद वह मैदान पर ज्यादा समय नहीं बिता सके हैं। पिछले दो वर्षों में साजोनोव फर्स्ट-टीम फुटबॉल में सिर्फ दो मिनट ही खेल पाए। स्पेनिश स्पोर्ट्स डेली 'मार्का' की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले सीजन में ही गेटाफे में शामिल होने के करीब थे, लेकिन आखिरी समय में कागजी कार्रवाई में हुई गलती के कारण डील नहीं हो पाई।
'सिन्हुआ' की रिपोर्ट के मुताबिक, नए ला लीगा सीजन की शुरुआत से एक महीने पहले गेटाफे ने एस्टन विला से राइट-बैक आंद्रेस गार्सिया को साइन करके अपनी टीम को और मजबूत किया है।
23 वर्षीय स्पेनिश खिलाड़ी लोन पर टीम में शामिल हुए हैं। उन्होंने प्रीमियर लीग क्लब के लिए फर्स्ट-टीम में केवल 18 मैच खेले हैं; वे जनवरी 2025 में लेवांटे से इस क्लब में आए थे। वे जुआन इग्लेसियस की कमी को पूरा करने में मदद करेंगे, जो जून के आखिर में फ्री ट्रांसफर पर सेविला में शामिल होने के लिए चले गए थे।
पिछले सीजन के दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन के बावजूद गेटाफे मामूली अंतर से यूरोपियन क्वालिफिकेशन से चूक गया था, लेकिन इस गर्मी में टीम ने कई अहम खिलाड़ियों को खो दिया है, जिनमें मिडफील्डर लुइस मिला और मौरो अरंबारी, साथ ही डिफेंडर डोमिंगोस डुआर्टे और इग्लेसियस शामिल हैं।
इससे पहले, पिछले सीजन में क्लब को यूरोपियन प्रतियोगिता में पहुंचाने के बाद जोस बोर्डालास ने गेटाफे के साथ एक नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। गेटाफे के अध्यक्ष एंजेल टोरेस के साथ समझौते को लेकर हुई मुश्किलों के कारण भविष्य को लेकर अनिश्चितता के बावजूद, 64 वर्षीय कोच ने दो साल का करार किया है, जो उन्हें जून 2028 के आखिर तक क्लब के साथ बनाए रखेगा।
--आईएएनएस
आरएसजी
Leave A Reviews