Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

लंका प्रीमियर लीग: चार बार की विजेता 'जाफना किंग्स' के सह-मालिक बने जहीर खान

कोलंबो, 4 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान अब लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बन गए हैं। स्टॉकहोम स्थित वैश्विक खेल स्वामित्व समूह 'एंकर स्पोर्ट्स एबी' द्वारा चार बार की चैंपियन जाफना किंग्स का अधिग्रहण पूरा किए जाने के बाद जहीर खान इस फ्रेंचाइजी से जुड़ गए हैं। इस अधिग्रहण के बाद, फ्रेंचाइजी का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर 'एंकर जाफना किंग्स' कर दिया गया है।

जहीर, एंकर स्पोर्ट्स के मालिक नागेंद्र सिद्दुतम के साथ सह-मालिक के तौर पर जुड़े हैं। जहीर खान लंका प्रीमियर लीग में अपने साथ दशकों का अंतरराष्ट्रीय अनुभव लेकर आए हैं। वह उस फ्रेंचाइजी से जुड़े हैं जिसने इस प्रतियोगिता में एक बेंचमार्क (मानक) स्थापित किया है। इस टीम ने अब तक 5 में से 4 सीजन अपने नाम किए हैं। इस सीजन भी टीम सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल है। भानुका राजपक्षे की कप्तानी में टीम ने इस सीजन अब तक छह मैचों में चार जीत हासिल की हैं और प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष दो टीमों में बनी हुई है।

जाफना किंग्स के सह-मालिक जहीर खान ने कहा, "मैंने हमेशा श्रीलंका से निकलने वाले बॉलिंग टैलेंट की काबिलियत, नवाचार और विविधता को सराहा है। यह एक ऐसा देश है जहां मैं गया हूं, खेला हूं और मेरी बहुत अच्छी यादें जुड़ी हैं। अब एक टीम मालिक के तौर पर श्रीलंकाई क्रिकेट का हिस्सा बनना मेरे लिए सचमुच बहुत रोमांचक है, और मैं 'एंकर जाफना किंग्स' के साथ काम शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।"

इस अधिग्रहण से एंकर स्पोर्ट्स का अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो और बढ़ गया है। इसमें पहले से ही यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में 'एंटवर्प एंकर्स' और कनाडा की सुपर 60 लीग में खेलने वाली 'वैंकूवर एंकर्स' की पुरुष और महिला टीमें शामिल हैं।

एंकर स्पोर्ट्स के मालिक नागेंद्र सिद्दोतम ने कहा, "यह हमारे लिए एक अहम कदम है। श्रीलंका में क्रिकेट की शानदार विरासत है और एलपीएल ने कम समय में ही खुद को एक अच्छी तरह से चलने वाली और कड़ी टक्कर वाली लीग के तौर पर स्थापित किया है। जाफना एंकर्स, ग्लोबल लेवल पर हम जो बना रहे हैं, उसी का एक स्वाभाविक विस्तार होगा। हम जाफना एंकर्स में निवेश करने और लीग की लगातार विकास में योगदान देने के लिए उत्साहित हैं।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News