Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सीडब्ल्यूजी 2026: मुक्केबाजी दल से मिले किरेन रिजिजू, मेडल जीतने पर बधाई दी


नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय मुक्केबाजों से मुलाकात की। इस दौरान किरेन रिजिजू ने खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन और भारत का मान बढ़ाने के लिए बधाई दी, जिनका समर्पण, अनुशासन और लड़ने का जज्बा देश भर के युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करता है।

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय मुक्केबाजों से मुलाकात की। इस दौरान किरेन रिजिजू ने खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन और भारत का मान बढ़ाने के लिए बधाई दी, जिनका समर्पण, अनुशासन और लड़ने का जज्बा देश भर के युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करता है।

संसदीय कार्य मंत्री ने प्रीति पवार, जैस्मिन लैंबोरिया, जादुमणि सिंह, साक्षी, प्रिया, अरुंधति चौधरी, नरेंद्र बेरवाल, लवलीना बोरगोहेन, सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल समेत बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के अध्यक्ष अजय सिंह, सीईओ कर्नल अरुण मलिक और बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के डिप्टी डायरेक्टर सुहैल परवेज के साथ बातचीत की।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मुक्केबाजी खेल में भारत 10 मेडल के साथ शीर्ष पर रहा था। भारतीय दल के सभी 10 बॉक्सर ने फाइनल बाउट में अपनी जगह बनाई थी, जिसमें 7 मुक्केबाजों ने गोल्ड जीते, जबकि 3 मुक्केबाजों को सिल्वर के साथ संतोष करना पड़ा।

महिला बॉक्सर प्रीति पवार ने 54 किग्रा भार वर्ग का गोल्ड अपने नाम किया था, जबकि जैस्मिन लैंबोरिया ने विमेंस 57 किग्रा वर्ग का गोल्ड जीता। जादुमणि सिंह ने पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग का सिल्वर हासिल किया था। वहीं, साक्षी चौधरी ने महिलाओं के 51 किग्रा वर्ग का गोल्ड देश के लिए जीता।

अरुंधति चौधरी 70 किग्रा वर्ग की गोल्ड मेडलिस्ट रहीं, जबकि नरेंद्र बेरवाल ने मेंस 90+ किग्रा वर्ग का सिल्वर हासिल किया था। लवलीना बोरगोहेन विमेंस 75 किग्रा वर्ग का सिल्वर अपने नाम करने में कामयाब रहीं। सचिन सिवाच ने मेंस 60 किग्रा का खिताब अपने नाम किया और अंकुश पंघाल मेंस 80 किग्रा वर्ग में पहला स्थान अपने नाम करने में कामयाब रहे थे।

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज के साथ कुल 39 मेडल हासिल किए थे। इसी के साथ भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा। ऑस्ट्रेलिया 171 मेडल के साथ टॉप पर रहा, जबकि 110 मेडल के साथ इंग्लैंड ने दूसरा स्थान अपने नाम किया। कनाडा 62 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News