Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बालिका के साथ असफल दुष्कर्म प्रयास के बाद उसकी हत्या

नागदा जंक्शन. उज्जैन जिले के खाचरोद में एक दिल दहलाना वाला मामला सामने आया है. एक व्यक्ति ने अपने ही पड़ोस मे रहने वाली अपनी ही समाज की 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. जब वह इस कार्य में सफल नहीं हुआ तो उसने बालिका के साथ मारपीट की और इतनी बेरहमी से बालिका को पीटा की उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. 

इस घटना से खाचरोद शहर दहल गया.  शहर वासी का गुस्सा सड़कों पर आ गया और चक्का जाम कर दिया.  आरोपी को फांसी देने की मांग करने लगे. सोमवार रात 9:00 बजे एसडीओपी थाना प्रभारी मैं प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे मामले का खुलासा किया.

यह है घटना क्रम

पीड़ित बलिका जोया पिता सलीम खान उम्र 9 वर्ष निवासी खाचरोद अपने पड़ोसी रियाज पिता शब्बीर खां उम्र 30 वर्ष के यहां पर खेलने गई थी. काफी देर तक जब वह घर पर नहीं आई तो परिजनों से उसे तलाशने  लगे. इसी दौरान रियाज  बालिका कोको गोद में उठा कर लाया और और उसके परिजनों को कहा कि यह छत पर से खेलते- खेलते नीचे नीचे गिर गई. बालिका के शरीर पर घाव देख परिजनों को शंका हुई, तो उन्होंने पुलिस को सूचना करी. पुलिस ने उसे समय अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया और बालिका को उपचार के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया. जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. इसके बाद समाज जान गुस्सा आ गए और सड़क पर चक्का जाम कर दिया. रात 9:00 बजे एसडीओपी को पूरे मामले का खुलासा करना पड़ा.

कैसे दिया घटना को अंजाम

बालिका अपने पड़ोसी के यहां पर खेलने गई थी . उसे समय घर पर आरोपी रियाज अकेला था. उसने मौका देख  के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन बालिका के जोर जोर से चिल्लाने पर वह असफल रहा उसके बाद उसने  एक बोरी में भरकर उसे काफी देर तक पिटता रहा और उसे घायल हालत में ही घर पर छोड़कर बाहर निकल गया. जब उसने बाहर का माहौल देखा तो फिर अंदर जाकर  को लेकर आया और कहा कि यह छत  से गिर गई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरणदर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा.
फोटो कैप्शन

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पुलिस अधिकार

Share:

Leave A Reviews

Related News