Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

विश्व हाथ धुलाई दिवस: देवरी कलां स्कूल में बच्चों ने SUMAN-K विधि से सीखा हाथ धोने का सही तरीका


मैहर। जन शिक्षा केन्द्र मिरगौती अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरी कलां में आज विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया।

राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल व जिला शिक्षा केन्द्र सतना के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को साबुन से हाथ धोने की आदत और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

विद्यालय में शिक्षकों ने ब्लैक बोर्ड पर "विश्व हाथ धुलाई दिवस 15 अक्टूबर 2026" लिखकर बच्चों को SUMAN-K पद्धति से हाथ धोने का अभ्यास कराया। जिसमें सीधा, उलटा, मुट्ठी, अंगूठा, नाखून और कलाई के 6 चरणों में हाथ धोना सिखाया गया।

बच्चों ने बाल्टी, साबुन और पानी से प्रत्यक्ष रूप से हाथ धोकर प्रदर्शन किया और रोज भोजन से पहले व शौच के बाद साबुन से हाथ धोने का संकल्प लिया।

विद्यालय में निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता और साबुन बैंक का भी निर्माण किया गया। इस अवसर पर समस्त शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Date & Time : 2026-10-15 08:38:04

Share:

Leave A Reviews

Related News