
ग्वालियर. पनिहार थाना क्षेत्र के नयागांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहाँ 48 वर्षीय किसान नरेश बाथम ने अपने ही खेत में कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली. दो दिनों तक अस्पताल के आईसीयू (ICU) में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ने के बाद रविवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली.
खेत में बेसुध मिले थे नरेश
घटनाक्रम के अनुसार, नरेश बाथम दो दिन पहले शाम को रोज की तरह अपने खेत की रखवाली करने निकले थे. अगली सुबह जब उनके चचेरे भाई शंकर बाथम मवेशियों को लेकर खेत पहुंचे, तो उन्होंने नरेश को जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा पाया. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ होश आने पर नरेश ने खुद कीटनाशक पीने की बात कबूल की थी.
आत्महत्या का कारण रहस्यमय
पनिहार पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस का बयान: थाना प्रभारी हरेंद्र शर्मा के मुताबिक, फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.
जांच के बिंदु: पुलिस अब परिवार से पूछताछ कर रही है कि क्या किसान पर कोई कर्ज का बोझ था या घर में कोई पारिवारिक विवाद चल रहा था.
Leave A Reviews