Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कटनी में खेत में मिला 32 वर्षीय युवक का अधजला शव, हत्या की आशंका

कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कन्हवारा में बुधवार दोपहर एक भयानक घटना सामने आई। स्थानीय ग्रामीणों ने खेत में 32 वर्षीय आदिवासी युवक छब्बू कोल का अधजला शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

कुठला पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रथम दृष्टया यह नृशंस हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार, अज्ञात आरोपी ने युवक के सिर पर पत्थर या ईंट जैसी भारी वस्तु से वार किया, जिससे उसकी मौत हुई। इसके बाद आरोपी ने शव को जलाकर पहचान और साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया।

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार डेहरिया ने बताया कि मर्ग कायम कर फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Share:

Leave A Reviews

Related News