Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हम बिहार के हैं, यह हमारी जन्मभूमि है और हम यहीं मरेंगे: तेजस्वी यादव


पटना, 4 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद संजय झा के एनआरआई नेता वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वह बिहार के हैं और हमेशा बिहार के ही रहेंगे। बिहार उनकी जन्मभूमि है और वह यहीं रहेंगे।

पटना, 4 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद संजय झा के एनआरआई नेता वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वह बिहार के हैं और हमेशा बिहार के ही रहेंगे। बिहार उनकी जन्मभूमि है और वह यहीं रहेंगे।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सांसद संजय झा ने जदयू को बर्बाद कर दिया है। नीतीश कुमार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति के लिए कौन लोग जिम्मेदार हैं, यह जदयू के कार्यकर्ता और समर्थक अच्छी तरह जानते हैं। संजय झा भी विदेश जाते रहे हैं और उनकी बेटियां विदेश में पढ़ी हैं। वह इस तरह की व्यक्तिगत बातें नहीं करना चाहते, लेकिन किसी के बयान से उनकी बिहार के प्रति प्रतिबद्धता पर कोई फर्क नहीं पड़ता।

उन्होंने कहा कि हम बिहार के हैं, बिहार के सदैव रहेंगे। यह हमारी जन्मभूमि है और हम यहीं मरेंगे।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि एक लंबे राजनीतिक कार्यक्रम के तहत संजय झा जदयू में आए और उन्होंने नीतीश कुमार को नुकसान पहुंचाया।

इससे पहले तेजस्वी यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से इलाके में उत्पन्न समस्याओं का निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों से बातचीत की।

तेजस्वी यादव ने कहा कि जब भी गंगा का जलस्तर बढ़ता है, राघोपुर क्षेत्र में पानी फैल जाता है और बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाती है। उन्होंने कहा कि वह पहले भी क्षेत्र में कटाव की समस्या को लेकर मुद्दा उठा चुके हैं। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने सरकार से भी बात की है। उन्होंने सरकार से बाढ़ प्रभावित लोगों तक अधिक से अधिक राहत पहुंचाने की मांग की।

राजद नेता ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों के आने-जाने के लिए नाव की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने मवेशियों और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। तेजस्वी यादव ने कहा कि उनका उद्देश्य बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाना है। उन्होंने सरकार से प्रभावित परिवारों के लिए जरूरी इंतजाम करने की अपील की है।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Date & Time : 2026-09-04 20:05:02

Share:

Leave A Reviews

Related News