Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हांगचो में चीनी राष्ट्रीय सेवा उपभोग सीजन का शुभारंभ

बीजिंग, 2 जून (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय और चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा आयोजित 2026 चीनी राष्ट्रीय सेवा उपभोग सीजन और हांगचो में 'स्वादिष्ट चच्यांग' खाद्य और पेय उपभोग बाजार का शुभारंभ समारोह चीन के चच्यांग प्रांत के हांगचो शहर में आयोजित किया गया। उप वाणिज्य मंत्री येन डोंग, सीएमजी के उप-महानिदेशक यू जुनशेंग आदि अधिकारियों ने समारोह में भाग लिया और अतिथियों के साथ मिलकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर वाणिज्य मंत्रालय ने 2026 के राष्ट्रीय 'सेवा उपभोग सीजन' की योजना जारी की। इस कार्यक्रम का विषय था, 'उत्कृष्ट सेवा का आनंद लेना और एक साथ सुखमय जीवन का निर्माण करना।' निवासियों की दैनिक आवश्यकताओं, उच्च गुणवत्ता वाले जीवन की प्राप्ति और विविध उपभोग मांगों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, वर्ष भर में 160 से अधिक विशेष सेवा उपभोग प्रोत्साहन गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

गौरतलब है कि सेवा उपभोग चीन के घरेलू उपभोग बाजार का एक प्रमुख घटक है, जो लोगों की जरूरतों को पूरा करने और रोजगार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

'चीन सेवा उपभोग विकास रिपोर्ट (2025)' के अनुसार, 2025 में चीन की राष्ट्रीय सेवा खुदरा बिक्री की वृद्धि दर उसी अवधि में वस्तु खुदरा बिक्री की तुलना में काफी अधिक थी, जिसमें प्रमुख क्षेत्रों ने मजबूत वृद्धि दिखाई। भविष्य में, सेवा उपभोग छह प्रमुख दिशाओं में अपने विकास को गति देगा: वैयक्तिकरण, अनुभवात्मकता, डिजिटलीकरण, एकीकरण, सामाजीकरण और नीतिगत व्यवस्थापन।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share:

Leave A Reviews

Related News