Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हसीन हत्याकांड के वांछित आरोपी ने आत्महत्या का किया प्रयास, पकड़े जाने के डर से उठाया आत्मघाती कदम


नोएडा, 25 नवंबर (आईएएनएस)। नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र में हुए हसीन हत्याकांड के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस के शिकंजे में आने और गिरफ्तारी के डर से आरोपी ने यह आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नोएडा, 25 नवंबर (आईएएनएस)। नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र में हुए हसीन हत्याकांड के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस के शिकंजे में आने और गिरफ्तारी के डर से आरोपी ने यह आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल, आरोपी की स्थिति और आत्महत्या के प्रयास से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। दरअसल, बीते 18 नवंबर को थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर-82 में हापुड़ निवासी हसीन का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ था। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई थी।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हसीन 12 नवंबर को नौकरी की तलाश में नोएडा आया था। यहां आने के बाद उसने एक निजी कंपनी में काम करना शुरू कर दिया था। बताया गया कि 15 नवंबर की शाम हसीन अपने कमरे से बाहर निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। हसीन के काफी देर तक घर नहीं लौटने और उससे संपर्क नहीं हो पाने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो 16 नवंबर को परिजनों ने थाना फेस-2 पुलिस से उसकी गुमशुदगी की शिकायत की थी।

पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन अगले दिन उसका शव सेक्टर-82 में मिलने से मामला गंभीर हो गया। शव की हालत देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी और आरोप लगाया था कि हसीन की हत्या की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हसीन की दाहिनी आंख में गोली लगने की पुष्टि हुई थी।

इस खुलासे के बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच तेज कर दी थी। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के साक्ष्यों को जुटाने के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ भी शुरू की थी। जांच के दौरान कुछ लोगों की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। अब हत्याकांड में वांछित एक आरोपी द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की घटना सामने आने के बाद मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए छिप रहा था और लगातार बढ़ते दबाव के बीच उसने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की। पुलिस अब आरोपी के आत्महत्या के प्रयास के कारणों, घटना के समय और हसीन की हत्या में उसकी कथित भूमिका से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

--आईएएनएस

पीकेटी/डीकेपी

Date & Time : 2026-11-25 16:40:02

Share:

Leave A Reviews

Related News