Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मंडला में बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर, रेंज अधिकारी समेत 2 वनकर्मी घायल


मंडला। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बकोरी घाट में बुधवार शाम बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में उत्पादन वन मंडल के रेंज अधिकारी दिलीप ऊके और कूप गार्ड हरिकृष्ण राय गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए मंडला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

कटाई कार्य का निरीक्षण कर लौट रहे थे दोनों वनकर्मी

जानकारी के मुताबिक, दिलीप ऊके और हरिकृष्ण राय वन विभाग के कटाई कार्य का निरीक्षण करने के बाद बाइक से मंडला लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही नेक्सॉन कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कार पर मध्यप्रदेश शासन का स्टिकर लगा हुआ था।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वनकर्मी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

रेंज अधिकारी के सिर में चोट, दोनों के पैर में फ्रैक्चर की आशंका

वन विभाग के अनुसार, हादसे में रेंज अधिकारी दिलीप ऊके के सिर में चोट आई है। उनके पैर की एक हड्डी टूटने की आशंका है। वहीं, कूप गार्ड हरिकृष्ण राय के पैर की दो हड्डियां टूटने की आशंका जताई गई है।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल दोनों घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Date & Time : 2026-11-11 13:44:14

Share:

Leave A Reviews

Related News