Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

रीवा में भीषण सड़क हादसा, पिकअप-ऑटो की टक्कर में 5 घायल, 2 की हालत गंभीर

रीवा जिले के पनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर गांव के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप और ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार 5 लोग घायल हो गए, जिनमें चालक सहित 4 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, ऑटो रामबाग से देवरी की ओर सवारियां लेकर जा रहा था। जैसे ही वाहन शिवपुर के पास पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे में घायल योगेंद्र यादव (38) और राजकुमारी यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रीवा रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जवा अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पनवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

वहीं स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती तेज रफ्तार और बिना लाइसेंस वाहन चलाने की घटनाओं पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि नाबालिग चालकों द्वारा वाहन चलाने से हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

 
Share:

Leave A Reviews

Related News