Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दमोह में अज्ञात वाहन की टक्कर से लकड़बग्घे की मौत, जांच शुरू


दमोह। दमोह वन मंडल के फतेहपुर-रजपुरा मार्ग पर शनिवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक लकड़बग्घे की मौत हो गई। घटना बरी गांव के पास दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। सड़क पर वन्यजीव का शव देखकर स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी।

सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

जानकारी मिलने पर हटा वनपरिक्षेत्र अधिकारी विकास सेठ वन अमले के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पशु चिकित्सकों ने लकड़बग्घे का पोस्टमार्टम किया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद वन विभाग ने नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटा वन विभाग

वन विभाग ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों की ओर से आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके।

जंगल के पास सड़क पर घूमते हैं वन्यजीव

घटनास्थल के आसपास बारी-कनोरा गांव के पास जंगल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस क्षेत्र में जंगली जानवर अक्सर सड़क पर घूमते दिखाई देते हैं। हादसे के बाद वन्यजीवों की आवाजाही वाले मार्ग पर वाहन चालकों से सावधानी बरतने की जरूरत भी सामने आई है।

Date & Time : 2026-11-21 13:01:11

Share:

Leave A Reviews

Related News