Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

तेंदूखेड़ा मंडी में मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया पौधरोपण


तेंदूखेड़ा, देशबंधु। तेंदूखेड़ा कृषि उपज मंडी में 1842 की क्रांति के नायक राजा डेलनशाह और राजा नरवरशाह की प्रतिमाओं के अनावरण कार्यक्रम के अवसर पर 19 नवंबर को वृक्षारोपण किया गया। मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मंडी परिसर में पौधे लगाए।

इस अवसर पर मंत्री पटेल ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उन्होंने वृक्षारोपण को पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक, तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया), पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, पूर्व विधायक भैयाराम पटेल, महंत प्रीतम पुरी गोस्वामी, हरिप्रताप ममार, रमाकांत शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष विष्णु शर्मा, राहुल कौरव और जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र गंगोलिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अलावा धनंजय पटेल, राजा कौशलेंद्र सिंह, मीरा बाई, भारत सिंह, अवधेश प्रताप पटेल, सुनील जैन, सतीश अग्रवाल, शिवदयाल खेरोनिया, सरदार सिंह पटेल, छत्रपाल सिंह, संतोष पटेल, राजेंद्र पटेल, राजीव अग्रवाल, डालचंद पटेल, प्रहलाद ठाकुर, अशोक मर्सकोले, बड़ेलाल ठाकुर, मंडल अध्यक्ष प्रताप कौरव, बृजेंद्र पटेल, ईश्वर गुर्जर, सोनू महाराज, श्याम सिंह लोधी, मनीष चौबे और उदित शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने किया कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष महीष मोदी ने किया। अंत में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामकुमार ठाकुर ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Date & Time : 2026-11-21 14:30:34

Share:

Leave A Reviews

Related News