Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ईआरनेट इंडिया में निकली भर्ती, सीनियर मैनेजर समेत कई पदों पर आवेदन शुरू, जानें लास्ट डेट


नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। एजुकेशन एंड रिसर्च नेटवर्क ऑफ इंडिया (ईआरनेट इंडिया) ने सीनियर मैनेजर सहित अलग-अलग कुल 5 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। एजुकेशन एंड रिसर्च नेटवर्क ऑफ इंडिया (ईआरनेट इंडिया) ने सीनियर मैनेजर सहित अलग-अलग कुल 5 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

ईआरनेट इंडिया की ओर से जारी पदों में सीनियर मैनेजर (वरिष्ठ प्रबंधक- समूह ए) के 1, जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर (कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी- समूह ए) के 1, टेक्निकल असिस्टेंट (तकनीकी सहायक- समूह बी) के 1, असिस्टेंट (सहायक- समूह बी) के 1, और पर्सनल असिस्टेंट (निजी सहायक- समूह बी) के 1 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 11 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 9 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन, बीई/बीटेक, एमएससी, इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, या बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ सभी पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 27 से 45 वर्ष के बीच तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक रिकॉर्ड और अनुभव के आधार पर प्रारंभिक जांच, परीक्षा/साक्षात्कार/कौशल परीक्षण, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 35,400 से 2,15,900 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले ईआरनेट इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद, संबंधित पद के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन पत्र के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'ब्लॉक-1, ए विंग, पांचवीं मंजिल, डीएमआरसी आईटी पार्क, शास्त्री पार्क, दिल्ली-110 053' पते पर डाक कर दें। लास्ट में, आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News