Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ईरान-इजराइल युद्ध की मार: ग्वालियर में कमर्शियल गैस की बुकिंग बंद, 2000 शादियों पर मंडराया संकट

ग्वालियर. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी ईरान-इजराइल युद्ध का सीधा असर अब ग्वालियर की अर्थव्यवस्था और सामाजिक आयोजनों पर दिखने लगा है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रोकने की एडवाइजरी के बाद शहर के होटल, रेस्टोरेंट और शादी समारोहों में हड़कंप मच गया है.

सहालग के बीच 'गैस' का संकट
आज 11 मार्च को ग्वालियर में साल का बड़ा सहालग है, जिसमें 2000 से अधिक शादियां तय हैं. कमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग बंद होने से कैटरर्स और आयोजकों के सामने खाना पकाने का संकट खड़ा हो गया है. स्थिति यह है कि लोग अब घरेलू सिलेंडरों के जुगाड़ में लग गए हैं, जिससे आने वाले दिनों में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए भी किल्लत बढ़ सकती है.

ऑनलाइन पोर्टल लॉक, केवल इमरजेंसी सेवा जारी
गैस एजेंसियों ने कमर्शियल सिलेंडरों की ऑनलाइन बुकिंग पूरी तरह बंद कर दी है. जिला आपूर्ति नियंत्रक अरविंद भदौरिया के अनुसार, नया लॉट नहीं आने के कारण अगले एक महीने तक बुकिंग पर रोक रह सकती है. वर्तमान में केवल अस्पतालों जैसी इमरजेंसी सेवाओं को ही प्राथमिकता दी जा रही है.

व्यापारियों में भारी रोष
मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने इस मामले में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि अगर सप्लाई बहाल नहीं हुई, तो उन्हें अपने प्रतिष्ठान बंद करने पड़ सकते हैं, जिससे भारी आर्थिक नुकसान होगा.

ग्वालियर गैस प्रोफाइल एक नजर में:
कुल उपभोक्ता: 5,47,214

उज्ज्वला लाभार्थी: 1,51,316

दैनिक खपत: लगभग 10,566 सिलेंडर

प्रभावित कंपनियां: इंडेन (पूर्ण रूप से), एचपी और भारत गैस (आंशिक रूप से)

Share:

Leave A Reviews

Related News