
कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैया चौकी के भेड़ा गांव में एक 33 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ग्राम भेड़ा निवासी अजय कोरी (33) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पत्नी से झगड़ा होने के बाद वह अपने कमरे में गया और फांसी लगा ली। कुछ समय बाद परिजनों ने उसे देखा तो वह अचेत अवस्था में मिला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए रीठी शासकीय अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
रीठी थाना प्रभारी शाहिद खान ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Leave A Reviews