Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दमोह में बड़ा हादसा: थ्रेसिंग के दौरान गेहूं की फसल में आग, 8 एकड़ फसल और थ्रेसर जलकर राख

दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलखेड़ी गांव में गुरुवार दोपहर थ्रेसिंग के दौरान अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई। इस भीषण आगजनी में करीब 8 एकड़ गेहूं की फसल और एक थ्रेसर मशीन पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार, खेत में कटी हुई गेहूं की लांक (फसल) की थ्रेसिंग चल रही थी, तभी अचानक आग लग गई और कुछ ही मिनटों में लपटों ने पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि मौके पर मौजूद लोगों ने पानी के पाइपों से उसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

घटना की सूचना पटेरा फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन बताया जा रहा है कि दमकल वाहन समय पर नहीं पहुंच सका, जिससे आग और भी विकराल हो गई। इस हादसे में किसान परसोत्तम अहिरवार की पूरी 8 एकड़ फसल जलकर राख हो गई।

किसान ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में मजदूरी करके पैसे जुटाए थे, जिन्हें खेती में लगाया था, लेकिन इस आगजनी ने उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है।

Share:

Leave A Reviews

Related News