
IPL 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 47 रनों से शिकस्त दी। मैच के असली हीरो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने न केवल बल्ले से तबाही मचाई बल्कि फील्डिंग में भी मैच का पासा पलट दिया।
प्रमुख रिकॉर्ड्स
विराट की बराबरी: अभिषेक ने टी-20 करियर का 9वां शतक लगाकर विराट कोहली के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी की। उन्होंने यह उपलब्धि मात्र 184 पारियों में हासिल की, जो किसी भी भारतीय द्वारा सबसे तेज है।
सिक्सर किंग: अभिषेक ने एक ही पारी में 10+ छक्के लगाने का कारनामा 5वीं बार किया। अब वे क्रिस गेल के बाद ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही उनके टी-20 में 350 छक्के भी पूरे हो गए।
राहुल का रिकॉर्ड टूटा: अभिषेक ने नाबाद 135 रनों की पारी खेलकर केएल राहुल (132*) के व्यक्तिगत स्कोर को पीछे छोड़ दिया।
क्लासन की सेंचुरी: हेनरिक क्लासन ने IPL में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए हैं।
शानदार फील्डिंग: बल्लेबाजी के बाद अभिषेक ने केएल राहुल और नीतीश राणा के महत्वपूर्ण कैच लपककर दिल्ली की कमर तोड़ दी।
Leave A Reviews