
नई दिल्ली/जयपुर. आईपीएल 2026 का शनिवार का दिन क्रिकेट इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो गया। दिल्ली और जयपुर के मैदानों पर रनों की ऐसी बारिश हुई कि पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। एक ही दिन में खेले गए दो मुकाबलों में कुल 986 रन बने, जो आईपीएल के 19 साल के इतिहास में एक नया कीर्तिमान है।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने वो कर दिखाया जो नामुमकिन लग रहा था। दिल्ली कैपिटल्स द्वारा दिए गए 265 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने 18.5 ओवर में ही जीत हासिल कर ली।
नया रिकॉर्ड: पंजाब ने अपना ही 2024 का रिकॉर्ड (262 रन बनाम KKR) तोड़कर टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा सफल रनचेज दर्ज किया।
मैच के हीरो: कप्तान श्रेयस अय्यर (71* रन) और प्रभसिमरन सिंह (76 रन) की तूफानी पारियों ने इस असंभव लक्ष्य को मुमकिन बनाया।
भले ही दिल्ली यह मैच हार गई, लेकिन केएल राहुल ने अपनी बल्लेबाजी से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने पंजाब के खिलाफ मात्र 67 गेंदों पर नाबाद 152 रन बनाए।
यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा टी20 क्रिकेट में बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है।
राहुल ने तिलक वर्मा (151 रन) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए अपनी इस पारी में 16 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के जड़े।
जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मुकाबले में 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया।
फास्टेस्ट 50 सिक्स: वैभव आईपीएल इतिहास में सबसे कम पारियों (15 पारी) में 50 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए।
उन्होंने इस मामले में दिग्गज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
वैभव ने मात्र 36 गेंदों में अपना दूसरा आईपीएल शतक जड़ा, जो इस सीजन की सबसे तेज सेंचुरी है। हालांकि, SRH ने इस रोमांचक मैच को 5 विकेट से जीत लिया।
Leave A Reviews